लिपस्टिक पर गाना गा फेमस हुआ था ये सिंगर, ऐसे सेलिब्रेट की बर्थ-डे पार्टी
Dainikbhaskar.com 07 Jan.2017 18:23
पटना. तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक... लॉलीपॉप लागेलु... गाने से रातों रात लाखों दिलों की धड़कन बनने वाले गायक पनव सिंह आज भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। बिहार के आरा जिले के एक गांव से निकलकर मुंबई में धाक जमाने वाले इस शख्स की फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ है। पवन की पार्टी में आईं आम्रपाली, अक्षरा समेत कई स्टार...
- पवन जब कोई पार्टी देते हैं तो उसमें भोजपुरी सिनेमा के जाने माने नाम हिस्सा लेते हैं। ऐसा ही एक नजारा गुरुवार रात को देखने को मिला।
- मौका था पवन के जन्मदिन के जश्न का। ब्लू कलर के ब्लेजर में पवन मेहमानों की खातिरदारी में लगे थे।
- देर रात तक मुंबई में पवन की पार्टी चलती रही। न्मदिन की बधाई देने आए लोगों से मिलकर पवन ने उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हूं भोजपुरी इंडस्ट्री की वजह से हूं।
- मैं खुशनसीब हूं कि दर्शकों ने इतना प्यार दिया। लोग मेरे गाने और फिल्मों को पसंद करते हैं यही बात मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। पवन के पार्टी में आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, दिनेश लाल यादव, समेत कई एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हुए।
कई फिल्मों में किया काम
पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर समेत कई हिट फिल्में की है। 2017 में भी पवन सिंह की कई फिल्में आने वाली है।
देखें पवन सिंह की पार्टी की फोटोज...
READ SOURCE 112
Advertisement
UC News - Trending Hindi News
भारत में सर्वोच्च श्रेणी निर्धारण खबर एप्लिकेशन! पाइए खेल, व्यापर, राजनीतिक, टेक और बहुत...
No comments:
Post a Comment